Breaking Ticker

साहब! शिक्षकों के 24 वर्षीय क्रमोन्नत आदेश, अध्यापकों के एरियर भुगतान में लेटलतीफी क्यों

- मप्र शिक्षक संघ की जिला इकाई ने डीईओ को सौंपा ज्ञापन,दिया अल्टीमेटम 
जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ को ज्ञापन सौंपते मप्र शिक्षक संघ के पदाधिकारी।

शिवपुरी। जिले में कार्यरत करीब 10 हजार से अधिक शिक्षकों की जायज मांगों को लेकर मुखर रहने वाले मप्र शिक्षक संघ की जिला इकाई ने सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ को ज्ञापन सौंपा और शिक्षक हित से जुड़ी मांगों के निराकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की। जिलाध्यक्ष वत्सराज सिंह राठौड़, सचिव अनिल गुप्ता ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी को पुन: अवगत कराया गया नियमित शिक्षकों के 24 वर्षीय क्रमोन्नत वेतनमान का मामला कई वर्षों से लंबित है। बार-बार अवगत कराने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हो रही, सात दिवस के भीतर आदेश जारी किए गए जाएं। संघ के जिला मीडिया प्रभारी नीरज सरैया ने बताया कि इसी तरह अध्यापक संवर्ग के 12 वर्षीय व 24 वर्षीय क्रमोन्नति आदेश करीब 4 माह पूर्व जारी होने के बावजूद वेतन निर्धारत एवं एरियर का भुगतान संकुल प्राचार्यों एवं डीडीओ द्वारा जारी नहीं किया जा रहा, बावजूद इसके इन लापरवाहों पर जिला शिक्षा विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रहा। जिससे विभाग की छवि धूमिल हो रही है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि नियमित शिक्षकों के 30 वर्षीय क्रमोन्नत आदेश जारी होने के 2 माह बाद भी बढ़ा हुआ वेतमान एवं एरियर का भुगतान नहीं किया गया है और इसके ऐवज में शिक्षकों को संबंधितों द्वारा अकारण परेशान किया जा रहा है। मप्र शिक्षक संघ ने ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी है कि यदि 10 अप्रैल तक भुगतान नहीं हुआ तो संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। शिक्षकों की उक्त मांगों को लेकर मुखर होने वालों में संघ के विपिन पचौरी, भरत धाकड़, बलवीर तोमर, अनिल निगम, भूपेन्द्र शर्मा, संजय जैन, राजेश सेन, नीरज बंसल, अनूप सिंह परिहार, रोहित मेहते, कृष्णराम बंसल, गिर्राज कुशवाह, इंदु पाराशर, प्रज्ञा मौर्य आदि शामिल हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit