Breaking Ticker

दलित समाज में जन्में संत और महापुरुषों को सम्मान देने का कार्य कर रही डबल इंजन की सरकार: जसवंत जाटव


भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा संत शिरोमणि रविदास जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

 शिवपुरी। संत शिरोमणि रविदास महाराज बाल्य अवस्था से ही बहुत विद्यमान थें,जब देश भेदभाव की उस पीड़ा से जूझ रहा था समय के उस कालखंड में दोहें,छंदों से भेदभाव दूर करने का संदेश दिया,रूढ़िवादी परंपराओं तथा अंधविश्वास का विरोध कर और धर्म के मार्ग पर चलकर देश में एकता और अखंडता संदेश दिया ये बात भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव ने अपने उद्बोधन में कहीं और श्री जाटव ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने सदैव अनुसूचित जाति समाज में जन्में सभी संत और महापुरुषों को सम्मान दिया और भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा हीं सौ करोड़ का सागर में संत शिरोमणि रविदास महाराज का मंदिर बनाया जा रहा।

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा महान दार्शनिक,संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में सात दिवसीय पखवाड़ा संगोष्ठी कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिला स्तर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला शिवपुरी के द्वारा पार्टी कार्यालय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित हुआ। संगोष्ठी कार्यक्रम शुभारंभ करने से पूर्व भारत मां,संत शिरोमणि रविदास महाराज,बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ वीर सिंह सगर,भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवनीत सेन, मोर्चा जिला महामंत्री मलखान सिंह परिहार,पोहरी भाजपा मंडल महामंत्री दिनेश जाटव,जिला पंचायत सदस्य अंशुमन रावत आदि मंचासीन रहे सभी अतिथियों का कार्यकर्ताओं के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। 

कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ वीर सिंह सगर,भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवनीत सेन ने संत शिरोमणि रविदास महाराज के जीवन प्रकाश डाला और अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम सफल संचालन पोहरी भाजपा मंडल महामंत्री दिनेश जाटव और आभार प्रकट मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कोली ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दीपक शाक्य, धर्मेंद्र कोली, जिला मंत्री मोहन सिंह परिहार, वरिष्ठ पार्षद श्याम लाल शाक्य, जिला सोनू जाटव, ऊषा परिहार,शिवपुरी मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद वीरेंद्र नागर,सीताराम जाटव, नरवर पार्षद मनोज जाटव, श्रीमती बबिता जाटव, श्रीमती कल्पना पारस,वीर सिंह जाटव,शेरू जाटव, मंतेश जाटव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit