Breaking Ticker

सिंधिया ने वीडियो कॉल कर गुजरात बस हादसे में घायलों का जाना हालचाल, बोले- तुम चिंता मत करो, मैं हूं तुम्हारे साथ हूं


हादसे में 5 मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख की सहायता
शिवपुरी। गुजरात के सापुतारा घाट के पास हुए बस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। घटना 2 फरवरी को हुई, जब गुना संसदीय क्षेत्र के श्रद्धालु धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही केंद्रीय मंत्री Óयोतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को घायलों से वीडियो कॉल पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सिंधिया ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से संपर्क कर पीडि़त परिवारों की मदद का आग्रह किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए और सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। घायलों ने मंत्री सिंधिया को तुरंत कार्रवाई करने और समय पर इलाज की व्यवस्था कराने के लिए धन्यवाद दिया। सिंधिया ने घायलों से बात करते हुए कहा, तुम चिंता मत करो, मैं हूं तुम्हारे साथ। मंत्री ने अपने आगामी संसदीय क्षेत्र के दौरे में दुर्घटना में मृत हुए लोगों के परिवारों से मिलने उनके घर जाएंगे और उन्हें सांत्वना देने का निर्णय लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit