Breaking Ticker

पंच परिवर्तन से समाज परिवर्तन का कार्य कर रहा है संघ: डॉ. गोविन्द सिंह

-शीत शिविर का शारीरिक प्रधान कार्यक्रम संपन्न


शिवपुरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सरस्वती विद्यापीठ आवासी विद्यालय में आयोजित शीत शिविर के शारीरिक प्रधान कार्यक्रम में मुख्य वक्ता की आशदी बोलते हुए विभाग संघ चालक डॉ. गोविन्द सिंह ने कहा कि समस्त हिन्दू समाज को एक छत के नीचे लाने के लिए परम पूज्य डॉ. हेडगेवार जी ने संघ की स्थापना की। तमाम चुनौैतियों और उलझनों को झेलते हुए आज संघ 100 वे वर्ष में संघ अपने पंच परिवर्तन के लक्ष्यों के साथ समाज को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। समाज का एक भी ऐसा क्षेत्र नहीं हैं  जहां संघ के प्रकल्प नहीं चल रहे हों। इससे पूर्व शीत शिविर में सहभागिता करने वाले स्वयं सेवकों ने शारीरिक योग का प्रदर्शन किया।

डॉ. गोविन्द सिंह ने आगे कहा कि भारत भूमि एक ऐसी धरा है जहां जिन ऋषी मुनियों ने जन्म लिया उन्होंने विश्व को दिशा देने का कार्य किया। वहीं विज्ञान और चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणीय भूमिका निभाई  भारत भूमि की एकता और अखण्डता को तोडऩे के लिए आक्रांताओं ने तमाम प्रयास किए लेकिन वह भारत की एकता और अखण्डता, संस्कार और संस्कृति को तोड़ नहीं सके। वर्तमान परिस्थितियों में विधर्मी लोग भारत को जाति और ऊंच नीच के भेदभाव में बांटने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जाति के अहंकार और ऊंचनीच के भेदभाव को सामाजिक समरसता और सामाजिक सदभाव गतिविधि के माध्यम से सदभाव और एकता बनाए रखने का कार्य कर रही है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए संघ ने पांच परिवर्तन सामाजिक समरसता, कुठुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेश और आत्मनिर्भरता, नागरिक कर्तव्य का बोध कराने के लिए जन जागरण का कार्य देश भर में किया जा रहा है। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी नागरिक उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit