शिवपुरी। भिंड-दतिया लोकसभा क्षेत्र की सांसद संध्या राय की सासु मां प्रेमलता बाई उम्र 80 वर्ष का आज निधन हो गया है। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए निज निवास शिवपुरी स्थित अंबेडकर कॉलोनी रखा गया। शाम पांच बजे अंतिम यात्रा निकाली गई तथा शिवपुरी मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पति रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर केएल राय मुखाग्नि दी। सांसद संध्या राय ने यह जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी। पार्टी के कई पदाधिकारी भिंड जिले से शिवपुरी पहुंचे। बता दें कि सांसद की सासु मां कुछ समय से बीमार चल रही थीं। पिछले दिनों वे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती भी रहीं। प्रेमलता बाई के दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारगणों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
सांसद संध्या राय की सासु मां का निधन, शोक संवेदनाएं
0
8:14 pm

Tags