Breaking Ticker

रेडिएंट ग्रुप से प्रेरित होकर एवी एयरो वर्नोमेंट लिमिटेड ने बांशखेड़ी में कंबल वितरित किए


यह एक सुंदर उदारण है कि कैसे एक संगठन की सामाजिक जिम्मेदारी दूसरे संगठन को प्रेरित कर सकती है।

जिले के प्रतिष्ठत रेडिएंट कॉलेज एवं दून पब्लिक स्कूल द्वारा बांशखेडी पंचायत में आदिवासी बस्ती में नियमित रूप से सामाजिक कार्य किए जाते रहे  हैं ।आज इसका एक सुखद परिणाम ये हुआ कि उनके कार्यों से प्रेरित होकर ड्रोन विमान के क्षेत्र में कार्य करने वाली देश की प्रतिष्टित कंपनी एवी एयरो वर्नोमेंट ने रेडिएंट के सहयोग से गरीब आदिवासियों के लिए सौ से अधिक कंबल और खाद्य पदार्थ वितरित किए।आने वाली सर्दियों से चिंतित आदिवासी महिलाओं ने कंबल पा कर प्रसन्नता जताई और कंपनी से आए अधिकारियों तथा रेडिएंट व दून स्कूल को धन्यवाद दिया।इस कार्यक्रम में कंपनी से प्रवीण शिंदे,अमन शर्मा ,वृजेंद्र सिंह और रेडिएंट व दून से खेल प्रशिक्षक समी खान,बलराम शर्मा,प्रदीप खरे,निरंजन सर सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit