Breaking Ticker

68 वी राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता...योगा मिनी बालक-बालिका वर्ग में ग्वालियर अव्वल तो हैंडबॉल के लीग मुकाबलों में भी ग्वालियर का दबदबा



शिवपुरी। शहर के तात्याटोपे फिजीकल कॉलेज में 68 वी राज्य स्तरीय हैंडबॉल व योगा प्रतियोगिता के दौरान जहां गुरूवार को हैंडबॉल में लीग मुकाबले खेले गए तो वहीं योगा के 14 वर्षीय मिनी बालक-बालिका वर्ग में लीग मुकाबलों सहित फायनल मैच भी आयोजित हुए। ग्वालियर संभाग के लिए दोनों ही खेलों में  गुरूवार का दिन उपलब्धियों भरा रहा। योगा में तो बालक और बालिका दोनों वर्ग में ग्वालियर संभाग की टीम अव्वल रही जिसमें कई खिलाड़ी शिवपुरी जिले के भी थे तो वहीं 17 वर्षीय हैंडबॉल बालक-बालिका वर्ग के लीग मुकाबलों में भी ग्वालियर संभाग का प्रदर्शन जबर्दस्त रहा। गुरूवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने दोनों ही खेलों के खिलाडिय़ों से रूबरू होकर उनकी हौंसला अफजाई की। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे, बीईओ मनोग निगम, बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर, मीडिया प्रभारी नीरज सरैया, नेशनल रैफरी यादवेन्द्र चौधरी, राजू जाट, राघवेन्द्र रघुवंशी, अजय बाथम, कोच शिवनाथ सिंह वेष, संस्कार मिश्रा, विपिन रजक, प्रेम कुशवाह, ख्याति रावत, शाहीन शेख, युनूष खान, अंकित धाकड़, अभिशेष रावत, विनय रावत, दीपक मांझी, राजेश, अभिशेष आदि मौजूद रहे। 

हैंडबॉल में ग्वालियर ने शहडोल को 20-04 से हराया

गुरूवार को हैंडबॉल के लीग मुकाबलों में बालक वर्ग में ग्वालियर ने शहडोल को 20-04 से करारी शिकस्त दी तो वहीं नर्मदापुरम ने 12-09 से जनजातीय कार्य विभाग, भोपाल ने जबलपुर को 33-13 से, जनजातीय कार्य विभाग ने उज्जैन को 18-11 से, सागर ने इंदौर को 21-15 से, ग्वालियर ने इंदौर को 20-08 से, नर्मदापुरम ने जबलपुर को 15-04 से पराजित किया जबकि भोपाल व उज्जैन के बीच मुकाबला 11-11 से बराबरी पर रहा। इधर बालिका वर्ग में जनजातीय कार्य विभाग ने सागर को 7-3 से, रीवा ने नर्मदापुरम को 7-6 से, इंदौर ने शहडोल को 10-11 से, सागर ने भोपाल को 8-5 से, जनजातीय कार्य विभाग ने नर्मदापुरम को 16-03 से, जबलपुर ने शहडोल को 16-01 से व भोपाल ने रीवा को 15-05 से शिकस्त दी तो वहीं ग्वालियर ने उज्जैन को 14-07 से हराया। 

ग्वालियर अव्वल तो जबलपुर को दूसरा स्थान

राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता के क्रम में फिजीकल कॉलेज में बालक मिनी वर्ग की प्रतियोगिता के दौरान लीग से लेकर फाइनल मुकाबले खेले गए जिसमें ग्वालियर संभाग की टीम विजेता रही तो वहीं इंदौर उपविजेता जबकि जबलपुर को तीसरा स्थान मिला। ग्वालियर संभाग की टीम से खेल रहे शिवपुरी के तीन खिलाडिय़ों का चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इधर कन्या शिक्षा परिसर में आयोजित बालिका वर्ग के मुकाबलों में ग्वालियर अव्वल रहा जबकि जबलपुर को दूसरा व उज्जैन को तीसरा स्थान मिला। यहां भी शिवपुरी की पाँच बेटियों का चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। योग की इन प्रतियोगिता का आयोजन योग शिक्षक जेपी शर्मा, बसंत शर्मा, रवि जाटव, मनीष शर्मा, माया कोटिया, कपिल दुबे, मीना चौकसे, सुनीता गोस्वामी के निर्देशन मेंं किया गया। इस दौरान शिवपुरी को योग में राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने वाले सेवानिवृत्त योग शिक्षक रघुवीर पाराशर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit