Breaking Ticker

जिला प्रशासन की टीम द्वारा पूरे शहर में छापामार कार्यवाही, 22 के विरुद्ध सामान जप्ती और जुर्माने की कार्यवाही


स्कूल के आसपास दुकानें, मेडिकल और मदिरा दुकानों पर की जांच

शिवपुरी-स्कूलों के आसपास 100 मीटर के दायरे में ऐसी दुकाने जिन पर तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट अन्य तंबाकू उत्पाद बेचे जा रहे हैं। इन दुकानों पर रविवार को जिला प्रशासन की टीम द्वारा जांच की गई। स्कूलों के आसपास दुकानों पर तंबाकू उत्पाद का विक्रय, मदिरा दुकानों और मेडिकल स्टोर पर टीम ने जांच की। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने दल गठित कर दुकानों का निरीक्षण करके जांच के निर्देश दिए थे।
तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम 2003 सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिरोध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण का विनियमन) अधिनियम 2003 के तहत शहर में शिक्षण संस्थानों के निकटतस्थ तम्बाकू, बीडी. गुटखा इत्यादि को विक्रय किये जाने के संबंध में छः टीम गठित की गई। देवेन्द्र सुन्दरयाल जिला कार्यक्रम अधिकारी,समर सिंह राठोर जिला शिक्षा अधिकारी, कैलाश चन्द्र मालवीय नायब तहसीलदार,शिप्रा उपाध्याय नायब तहसीदार, दफेदार सिंह डीपीसी, विवेक श्रीवास्तव प्रिंसीपल उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में जांच की गई। 

शिक्षण संस्थानों के निकटतस्थ तम्बाकू, बीडी, गुटखा इत्यादि को विक्रय किये जाने के कारण 22 व्यक्तियों के विरुद्ध 3100 रुपए की चालानी कार्यवाही की गई एवं लगभग 50000 रुपए की सामग्री जप्त की गई। 
एस डीएम शिवपुरी उमेश कौरव ने बताया कि इन टीमों द्वारा शराब की दुकानों की जांच की गई जिसमें गुरुद्वारा चौराहे के पास सिथत एबीरोड पर शराब की दुकान के सीसीटीवी कैमरे लगे थे, लेकिन मॉनिटर रिषीश्वर कॉलोनी स्थित आफीस में होना बताया गया। लक्ष्मी निवास के सामने शराब की दुकान में सीसीटीवी कैमरे में फुटेज नहीं दिखाई देने और शराब की दुकान लालजीत शिवहरे की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज स्क्रीन नहीं पाई जाने से संबंधित के विरूद्ध नोटिस की कार्यवाही की जावेगी एवं जांच के दौरान एक शराब की दुकान शासकीय कन्या विद्यालय सुभाषचौक शिवपुरी से लगभग 50 मीटर की दूरी पर होने पर वहां से हटाने की कार्यवाही प्रस्तावित जावेगी। 
इसी प्रकार बजरंग मेडीकल स्टोर पर कैमरा लगा था लेकिन मॉनिटर चालू नहीं था। सुरेश मेडीकल स्टोर मिर्ची मार्केट कैपरे बालू नहीं है, जनता मेडीकल में कैमरे नहीं लगे, बालाजी मेडीको में कैमरा खराब एवं बंद पाया गया, मयूर मेडीकल एवं सर्जिकल स्टोर मेडीकल पर कैमरे नहीं लगे होने से संबंधित मेडीकल स्टोर्स के संचालकों के विरूद्ध नोटिस की कार्यवाही की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit