Breaking Ticker

सेवाखेड़ी गांव में फैला हैजा, तीन दिन से डटी स्वास्थ्य विभाग की टीम


पोहरी विधायक कुशवाह ने किया अस्पताल का निरीक्षण
शिवपुरी। पोहरी विधानसभा के सेवाखेड़ी गांव में दूषित पानी पीने से कई ग्रामीण उल्टी दस्त का शिकार हो गए। हैजा जैसी बीमारी फैलने की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव की हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। पिछले तीन दिनों से स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव में जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। इनमें से कुछ बीमार लोगों को पोहरी के स्वास्थ्य केंद्र सहित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज सेवाखेड़ी गांव के बीमार ग्रामीणों से मिलने पोहरी से विधायक जिला अस्पताल पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने अस्पताल की अव्यवस्थाओं और मरीजों के साथ अ'छा व्यवहार न होने के चलते नाराजगी जाहिर की। सेवाखेड़ी गांव में पिछले 6 दिनों से एक हैंडपंप का दूषित पानी पीने से ग्रामीण बीमार होने लगे थे। ग्रामीण उल्टी दस्त का शिकार हो रहे थे। गांव में करीब आधा सैकड़ा लोग उल्टी दस्त की बीमारी से पीडि़त हो चुके थे।
सेवाखेड़ी गांव में दूषित पानी से बीमार हुए लोगों की सूचना मिलने के बाद आज पोहरी से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा जिला अस्पताल पहुंचे थे। जहां उन्होंने बीमार लोगों से चर्चा कर उनका हाल जाना था। इस दौरान विधायक ने अस्पताल में व्याप्त अवस्थाओं सहित डॉक्टर और नर्सों के द्वारा मरीजों से किये जा रहे व्यवहार को लेकर चिंता जाहिर की साथ ही इसकी शिकायत सिविल सर्जन डॉक्टर बी एल यादव से भी की। इस दौरान कैलाश कुशवाहा का कहना था कि जिला अस्पताल में उपचार कर रहे डॉक्टरों को ऐसा व्यवहार करना चाहिए जैसे वह घर पर आए दिखाने मरीज के साथ करते हैं। इस दौरान विधायक कैलाश कुशवाहा ने ड्यूटी डॉक्टर दिनेश राजपूत को भी अ'छा व्यवहार करने की नसीहत दी।
बॉक्स
400 बिस्तर के अस्पताल में 600 से Óयादा मरीज हैं भर्ती
विधायक कैलाश कुशवाहा की नाराजगी को देखते हुए जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर बी एल यादव ने विधायक को बताया कि जिला अस्पताल 400 बिस्तर का अस्पताल है। जबकि अस्पताल में वर्तमान में 600 से Óयादा मरीज भर्ती है। जिनके उपचार की व्यवस्था में डॉक्टर सहित नर्स लगे हुए हैं। अधिक मरीजों की संख्या होने के चलते स्वास्थ्य सेवाएं देने में डॉक्टर सहित नर्सिंग स्टाफ को परेशानियों के दौर से भी गुजरना पड़ रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit