Breaking Ticker

बसपा रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम कल बुधवार को सौंपेगी ज्ञापन


शिवपुरी। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बहन कु. मायावती के आदेशानुसार बसपा के तत्वावधान में भारत बंद का समर्थन एवं महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन एवं रैली कार्यक्रम शिवपुरी में बुधवार को है। 

मुख्य जिला प्रभारी बसपा नवल धाकड़ के नेतृत्व में 21 अगस्त को प्रात: 11 बजे पुराने बस स्टेण्ड से बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की रैली प्रारंभ होगी और कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिला प्रभारी बसपा सुआलाल जाटव ने रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit