Breaking Ticker

शिवपुरी में बसपा की नए सिरे से होगी सर्जरी, पुरानी जिला कमेटी भंग


-वर्तमान पदाधिकारियों को लेकर पनप रहे आक्रोश और निष्क्रियता के चलते परिवर्तन की अटकलें

शिवपुरी। हाल ही में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों में शिवपुरी जिले में बसपा कमजोर नजर आई। जिले में बसपा के प्रदर्शन का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। बताया जा रहा है कि वर्तमान पदाधिकारियों को लेकर पनप रहे आक्रोश और निष्क्रियता के चलते कार्यकर्ता भी लगातार निष्क्रिय हो रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि जब इस तरह की बात संगठन के आलाधिकारियों के कानों तक पहुंची तो आनन-फानन में बसपा के प्रदेश प्रभारी जियालाल अहिरवार ने जिलाध्यक्ष सहित जिले की कमेटी को भंग कर दिया है और अब नए सिरे से शिवपुरी जिले में बसपा की सर्जरी की तैयारी शुरू हो गई है। जबकि विधानसभा सेक्टर कमेटी को यथावत रखा है। 

नवल धाकड़ मुख्य जिला प्रभारी ने बताया कि विगत 16 अगस्त को बसपा की जिला स्तरीय संगठन समीक्षा एवं विशेष कैडर कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जियालाल अहिरवार  प्रदेश प्रभारी बसपा मौजूद रहे, वहीं विशेष अतिथियों के रूप में सुनील बघेल प्रदेश उपाध्यक्ष, रायसिंह बौद्ध जोन प्रभारी और नवल धाकड़ उपस्थित रहे। श्री धाकड़ के बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रदेश प्रभारी श्री अहिरवार ने जिलाध्यक्ष सहित समस्त कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है और अब नए सिरे से कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit