Breaking Ticker

डीईओ परीक्षा पैनल में व्यस्त, कार्यालय में स्टाफ नदारद, अघोषित छुट्टी


-Svp24 की लाइव रिपोर्टिंग में सामने आई हकीकत, 11 बजे तक कमरे सूने, कुर्सी मिलीं खाली

केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। जिला शिक्षा विभाग केकलेक्ट्रेट परिसर में स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आजकल अघोषित अवकाश चल रहा है। एसव्हीपी24 की लाइव रिपोर्टिंग में इस कार्यालय की हकीकत लोकेशन और टाइमिंग के साथ कैमरे में कैद हुई है। सरकार के आदेश के मुताबिक सभी कार्यालय 10.30 बजे से संचालित होने चाहिए, लेकिन गुरूवार को इस कार्यालय में स्थिति यह थी कि 11 बजे तक भी अधिकांश कक्ष सूने पड़े थे और कुर्सियां खालीं थी। एकाध चपरासी और दो कर्मचारी एक कक्ष में बैठे नजर आए जबकि बताया जाता है कि यहां 25 से 30 कर्मचारियों का स्टाफ है। इन दिनों बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं और डीईओ समर सिंह राठौड़ व कार्यालय के अन्य अधिकारी सुबह ही परीक्षा का निरीक्षण करने दौरे पर चले जाते हैं और दोपहर तक लौटते हैं। इसका पूरा फायदा कार्यालय के कर्मचारी उठा रहे हैं और निर्धारित समय से दो घंटे बाद भी कार्यालय में नहीं पहुंचते। कार्यालय से जुड़े कार्यों को आने वाले लोगों को निराश होकर लौटना पड़ता है। इस मामले में सबसे बड़ी अचरज की बात यह है कि इसी परिसर में खुद कलेक्टर बैठते हैं इसके बाद भी कर्मचारियों को कतई डर नहीं है। 

इनका कहना है

फिलहाल बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं इसलिए मैं केन्द्रों के निरीक्षण पर आया हुआ हूं। यदि कार्यालय में निर्धारित समय पर कर्मचारी नहीं पहुंचे हैं तो हम दिखवा लेते हैं और नियामानुसार कार्यवाही करेंगे।

समर सिंह राठौड़

जिला शिक्षा अधिकारी

कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी शिवपुरी के कक्षों का वह नजारा जिनसे ड्यूटी समय के दौरान कमचारी नदारद बने हुए हैं।









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit