Breaking Ticker

राहुल गांधी महिलाओं के लिए लड़ रहे हैं, इसलिए हमें आगे बढ़कर यात्रा को सफल बनाना है: रचना शेरसिंह


भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए हम सभी महिलाओं को घर से निकलना होगा: ममता शर्मा

शिवपुरी। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल एवम मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी श्रीमति ममता शर्मा के द्वारा शनिवार होटल कमला हैरिटेज शिवपुरी में जिला शिवपुरी एवम जिला श्योपुर की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी के लिए सभी महिला पदाधिकरी की मीटिंग ली। जिसमे प्रभारी ममता शर्मा ने कहा कि हम सभी महिलाओ को घर से निकलना है और यात्रा को सफल बनाना है उन्होंने महिलाओ पर हो रहे अत्याचारों को कड़ाई से रोकने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा आने वाला समय महिलाओ का है और महिलाओ को बस आगे बढऩे की जरूरत है। जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस शिवपुरी श्रीमती रचना शेर सिंह जाटव ने मोदी सरकार को झूठों की सरकार कहते हुए बताया कि हमे सचाई के साथ रहना है और महिलाओ के लिए माननीय राहुल गांधी जी भी लड़ाई लड़ रहे हैं इसलिए हमे आगे बढ़ कर यात्रा को सफल बनाना है। इस मीटिंग में जिला अध्यक्ष शिवपुरी विजय सिंह चौहान एवम शिवपुरी संगठन मंत्री राजकुमार बंसल, श्योपुर जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस लक्ष्मी शिवहरे, नेता प्रतिपक्ष श्रीमति शशि शर्मा एवम महिला कांग्रेस शिवपुरी एवम श्योपुर की महिला पदाधिकरी उपस्थित रहीं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit