शिवपुरी। नरवर विकासखंड के अंतर्गत पी.एम. श्री शास. कन्या उच्च. माध्य. विद्या. नरवर में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विकासखंड स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गय़ा।
कार्यक्रम का प्रारम्भ महान योगी स्वामी विवेकानंद जी एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया इसके पश्चात राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत वंदे मातरम व मध्य प्रदेश गीत का गायन किया गय़ा।
तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन सिंह यादव के संदेश वाचन का सीधा प्रसारण सभी प्रतिभागियों ने सुना। इसके बाद कार्यक्रम में पर्वत सिंह कुशवाहा, अब्दुल अबरार एवं राजेंद्र कुशवाहा ने भोपाल द्वारा सीधा प्रसारण में दिए गए निर्देशों के आधार पर समस्त प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार के सभी आसनों के तीन चक्र एवं प्राणायाम करवाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र शर्मा, विशिष्ट अतिथि कैलाश कुशवाहा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामकृष्ण शिवहरे, संजीव अग्रवाल पीएम विद्यालय के प्राचार्य, शा.मा.वि. क्र. 01 के प्रधानाध्यापक लाखन सिंह राजे सहित अन्य स्टाफ जन उपस्थित रहे साथ में पी.एम.श्री विद्यालय परिवार से देवदत्त सिंह राजपूत मनोज भार्गव, नत्थी सिंह तोमर,सुनीता मौर्य,जया शर्मा, सुशीला अग्रवाल,राम सिंह जाटव,जसवंत शाक्य, नीरज जैन,राकेश कुशवाहा भानु कुशवाहा,हरि बल्लभ, फैजान अली के साथ-साथ विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक /शिक्षिकाऐ व कर्मचारियों की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में लगभग 550 छात्र छात्राओं की सहभागिता रही।कार्यक्रम के उपरांत सभी को स्वल्पाहार वितरित किया गया। सभी ने हर्षित भाव से कार्यक्रम में भाग लिया एवं योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।







