शिवपुरी। मुरम के अवैध परिवहन करते हुए डंपर को माइनिंग अधिकारी प्रमोद शर्मा ने पकड़ा। जिसे उनके द्वारा जब्त करते हुए कोतवाली में जब्त करवा दिया। साथ ही मामले में मौका पंचनामा बनाते हुए जुर्माना लगाने की कार्रवाई माइनिंग विभाग ने शुरू कर दी है। शुक्रवार की सुबह 8 बजे शहर के नजदीक ग्वालियर बायपास कठमई गांव के पास अवैध रुप से मुरम डंपरों में भरी जा रही है। जिसकी सूचना माइनिंग अधिकारी को मिली। इस पर माइनिंग ऑफिसर मौके के लिए निकले। जहां उन्होंने कठमई गांव में अवैध रुप से मुरम ले जाते हुए डंपर को पकड़ा। जिसमें मुरम भरी हुई थी, मौके ड्राइवर न तो डंपर के कागजात दिखा पाया और न ही मुरम की रॉयल्टी। इस पर माइनिंग अधिकारी ने डंपर क्रमांक एमपी &2 एचए 0284 को जब्त किया और कोतवाली में रखवा दिया। वहीं मामले में मौका पंचनामा बनाते हुए जुर्माने की कार्रवाई शुरू कर दी। बता दें कि कठमई से रोज कई डंपर अवैध रुप से मुरम भरकर इसे बेचने का कारोबार कर रहे है। जिसे लेकर माइनिंग विभाग को लगातार चार दिनों से इसकी सूचना मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर शुक्रवार को माइनिंग अफसरों ने यह कार्रवाई की।
माइनिंग अधिकारी की कार्यवाही: मुरम का अवैध परिवहन करते डंपर किया जब्त
0
8:20 pm

Tags