Breaking Ticker

भाजपाइयों ने जलाया टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला


शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी के जिला अध्यक्ष राजू बाथम के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संसद में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का माखौल उड़ाए जाने के मामले को लेकर माधव चौक चौराहे पर श्रीरामपुर से टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला जलाया गया। 

भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों ने जिस तरह से संसद में हंगामा किया और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का माखौल उडाया गया यह राज्यसभा के सभापति का अपमान नहीं है बल्कि देश की 140 करोड़ जनता का अपमान है। इस घटना से सारा देश आंदोलित है। इस शर्मनाककृत के लिए राहुल गांधी व सोनिया गांधी को सार्वजनिक रूप से देश की जनता से माफी मांगना चाहिए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य हरिओम राठौर बतासे वाले, महामंत्री सोनू बिरथरे, ओमी जैन, गगन खटीक, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष केपी परमार, विपुल जैमनी, नगर महामंत्री गिर्राज शर्मा, नगर महामंत्री रीतेश जैन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय कुशवाह, मंत्री लव अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष सक्षम जैन, इकबाल खान, जिला कार्यालय मंत्री राजीव जैन, जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडोतिया, केदार सिंह गोलिया, सोशल मीडिया प्रभारी दीपक कुशवाह, प्रशांत राठौर, सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र राठौर, रमन अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष आकाश राठौर, धर्मेंद्र रावत, हरिओम काका, राजकुमार राठौर, मयंक दीक्षित हर्षित शर्मा,  सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit