Breaking Ticker

शिवराज स्कूल के प्रभारी को डीईओ ने किया निलंबित

-मल्हावनी संकुल प्राचार्य के निरीक्षण में नदारद मिला था शिक्षक, मिलीं थी अनियमितता 

शिवपुरी। शैक्षणिक कार्य और स्कूलों के संचालन में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में पिछोर के मल्हावनी संकुल केंद्र अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय शिवराज में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक एवं शाला प्रभारी खेमराज कोली


को जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिक्षक पर यह कार्रवाई मल्हावनी संकुल प्राचार्य द्वारा सौंपे गए प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। मल्हावनी संकुल प्राचार्य ने 27 अक्टूबर को उक्त स्कूल का निरीक्षण किया था, जिसमें खेमराज कोली गैरहाजिर मिले थे साथ ही शिक्षण सत्र प्रारंभ हुए पांच माह से अधिक का समय व्यतीत हो जाने के बाबजूद स्कूल में न तो समय विभाजन चक्र बनाया गया था और न ही शिक्षक डायरी। यहां दर्ज 65 छात्रों में से सिर्फ 5 छात्र उपस्थित मिले थे। संकुल द्वारा तत्समय कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया था लेकिन शिक्षक का जबाब संतोषप्रद न पाए जाने पर डीईओ ने उसे निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में शिक्षक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पोहरी रहेगा। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit