Breaking Ticker

शीतलहर के चलते कलेक्टर ने जारी किया आदेश: अब 8 वीं तक जिले के सभी स्कूल सुबह 9 बजे के बाद होंगे संचालित


शिवपुरी। शहर सहित अंचल में पिछले दो दिन से बारिश जारी है, जिससे न केवल तापमान में गिरावट हुई है, बल्कि शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ गया है। ऐसे में कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी ने नौनिहालों को राहत देते हुए 8 वी तक की कक्षाओं का संचालन सुबह 9 बजे से पूर्व न करने का आदेश जारी कर दिया है। मप्र शासन स्कूल शिक्षा विभाग के 3 जनवरी को जारी आदेश के अनुपालन में कलेक्टर ने आदेश जारी किया है जिसमें उल्लेख किया गया है कि शिवपुरी में तापमान में गिरावट एवं शीतलहर के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई, नवोदय, केन्द्रीय शैक्षणिक संस्थाओं में प्री-प्राइमरी से 8 वीं तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे से पूर्व संचालित न की जाएं यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit