Breaking Ticker

कोलारस विधानसभा में कांग्रेस ने किया चुनावी शंखनाद का आगाज


कोलारस, लुकवासा व बदरवास में कांग्रेस के चुनावी कार्यालयों का हुआ भव्य शुभारंभ

जिलाध्यक्ष सहित सभी कांग्रेसी नेता रहे मौजूद

शिवपुरी/कोलारस। बुधवार को कोलारस विधानसभा में कांग्रेस पार्टी ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। जिसके चलते कांग्रेस से घोषित प्रत्याशी बैजनाथ सिंह यादव ने कोलारस, लुकवासा और बदरवास में कांग्रेस पार्टी के चुनावी कार्यालयों का भव्य शुभारंभ देवी रूप कन्या से फीता कटवाकर किया। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेस के क्षेत्रीय दिग्गज नेता शामिल हुए। बैजनाथ सिंह यादव उक्त तीनों चुनावी कार्यालयों के शुभारंभ की तैयारियों को लेकर उम्मीदवारी घोषित होने के बाद से ही लगे हुए थे।

यहां बता दें कि बैजनाथ सिंह यादव को कोलारस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का माहौल बनाने में अधिक समय नहीं लगा। कांग्रेस के तीनों चुनावी कार्यालयों का उद्घघाटन देख सभी पार्टी के नेताओं के पैरो तले जमीन खिसक गई। कार्यालयों के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान, संगठन मंत्री राजकुमार बंसल, जिला उपाध्यक्ष रामवीर यादव, कोलारस ब्लॉक अध्यक्ष अशोक शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष मोहन अग्रवाल, राजकुमार यादव एजवारा, ब्लॉक अध्यक्ष बदरवास राजकुमार यादव, रन्नौद ब्लॉक अध्यक्ष नत्थुराम केवट, हरवंश शर्मा, शंभू सिंह चितारा, कृपाल सिंह यादव, रामनिवास धाकड़, इंद्रसेन यादव बडेरा, गीता खटीक, सत्तार कुरैशी, महेंद्र सिंह दाऊ, दीपक शिवहरे, सुमित यादव, राजू यादव, धर्मवीर यादव, विकास यादव, हलकैंया यादव, गंभीर यादव, हरदेव सिंह सरदार, संदीप सरदार, निष्चय भार्गव, मोहित यादव, राजाराम जाटव, गिरवर जाटव, नवल लोधी, सतीश धाकड़, सतीश धाकड़, आजाद वर्मा, घनश्याम पाठक सहित क्षेत्र के सभी दिग्गज कांग्रेस नेता शामिल हुए। कोलारस, लुकवासा और बदरवास में चुनावी कार्यालयों का शुभारंभ होने के बाद अब कांग्रेस प्रत्याशी बैजनाथ सिंह यादव का चुनाव प्रचार जोर पकडऩे लगा है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit