Breaking Ticker

शिवपुरी पब्लिक स्कूल: प्लास्टिक और तम्बाकू का सेवन रोकने विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया जागरुकता का संदेश



मौके पर मौजूद लोगों को बताए दुष्प्रभाव, यातायात नियमों के प्रति भी किया जागरुक

शिवपुरी। आज के समय में हमारे समाज में प्लास्टिक तथा तम्बाकू का उपयोग इतना अधिक बढ़ गया है जिसका प्रभाव  समाज  में बहुत तेजी से बढ़ रहा है। जिससे न केवल हमारा वातावरण बहुत तेजी से दूषित हो रहा है, बल्कि कई बीमारियों का घर बना हुआ है इस बात को समाज तक पहुंचाने के लिए शिवपुरी पब्लिक स्कूल के कक्षा 9वी एवं 10वी के विद्यार्थियों के द्वारा माधव चौक एवं तात्या टोपे चौराहा पर प्लास्टिक को बंद करने और साथ ही तम्बाकू  का सेवन रोकने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसका प्रभाव प्रत्यक्ष रूप से वहां पर उपस्थित जन समुदाय जो कि बीड़ी और सिगरेट का सेवन कर रहे थे उन पर देखने को मिला। उन्होने बीड़ी और सिगरेट को वही फेंक दिया । इस दौरान विद्यार्थियों के हाथों में जागरुकता संदेश लिखीं तख्तियां थीं जिनके माध्यम से वह जागरुकता का संदेश दे रहे थे। इसके साथ ही हमारे शिवपुरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों द्वारा मिलकर लोगो को हेलमेट, सीट बेल्ट तथा ट्रैफिक के नियम के बारे में जागरूक किया गया। इसके लिए स्कूल मैनेजमेंट ने ट्रैफिक  पुलिस को धन्यवाद दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit