Breaking Ticker

सतनवाड़ा रेंज: अतिक्रमण रोधी अभियान के तहत वन भूमि को कराया मुक्त


शिवपुरी। वन परिक्षेत्र अधिकारी केपीएस धाकड़ द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में वन परिक्षेत्र में होने वाले अतिक्रमण के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाकर कार्यवाही कर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार को वन परिक्षेत्र अधिकारी केपीएस धाकड़ के नेतृत्व में वन टीम द्वारा सतनवाड़ा रेंज की बनहेरा बीट में अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया गया। बीट में जिन लोगों द्वारा वन भूमि पर अतिक्रमण किया हुआ था उसे जेसीबी की मदद से अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यहां बता दें कि वन विभाग की संयुक्त टीम के साथ मिलकर शेरगढ़ बीट से अतिक्रमण हटाकर करोड़ों की वनभूमि को अतिक्रमणकारियों के चंगुल से मुक्त कराया था।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit