शिवपुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल शिवपुरी द्वारा विगत चार दिनों से चलाए जा रहे युवा आक्रोश आंदोलन हस्ताक्षर अभियान में सांसद केपी यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम भाजयुमो जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान शामिल हुए। नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज के नेतृत्व में उक्त अभियान विगत चार दिनों से निरंतर माधव चौक चौराहा, कॉलेज और कोचिंग में चलाया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर उनसे आह्वान किया जा रहा है कि 19 दिसंबर 2019 को होने वाला युवा आक्रोश आंदोलन में अपनी भागीदारी देकर इस आंदोलन को बल दे, ताकि सोई हुई कांग्रेस सरकार युवाओं की हुंकार से जाग सके। सरकार युवाओं से किए गए वादों को पूरा करें अन्यथा युवा मोर्चा निरंतर कांग्रेस सरकार की गलत रीति नीतियों एवं युवाओं से किया गया झूठा वादा 4000 बेरोजगारी भत्ता ना मिलना के विरोध में प्रदर्शन करता रहेगा। इस मौके पर युवा मोर्चा के जिलामहामंत्री संजय कुशवाह, लव अग्रवाल, बादाम ओझा सहित नगर मंडल के कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







