Breaking Ticker

पूर्व केबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह का रिटायर्ड एसडीओ रामरूप महदोरिया ने किया कांग्रेसियों के साथ स्वागत


शिवपुरी। करैरा विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी की ओर से टिकिट की दौड़ में प्रबल दावेदार रिटायर्ड एसडीओ रामरूप महदोरिया ने करैरा में फोरलेन हाईवे से निकले पूर्व केबिनेट मंत्री एवं राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह का कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जोरदार स्वागत किया। साथ ही कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को क्षेत्र में मिल रही अपार सफलता के बारे में बताते हुए विधानसभा क्षेत्र की पार्टी की गतिविधियों और जनता के रुझान पर भी संक्षिप्त वार्ता की। यहां बता दें कि करैरा विधानसभा से कांग्रेस की ओर से दावेदारों में रामरूप में महदोरिया का नाम लगातार उभर कर सामने आ रहा है। वह कांग्रेस की विचारधारा को लेकर लोगों के बीच घर घर पहुंच रहे हैं और कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए जी जान से जुटे हुए हैं। इस मौके पर रामरूप महदोरिया के साथ जिला महासचिव नवाब सिंह बैसला (एडवोकेट), किसान कांग्रेस महासचिव अश्वनी शर्मा (एडवोकेट) ,पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष भगवान सिंह कुशवाहा, जिला महासचिव श्याम सुंदर गुप्ता एवं दीपक सिंह उपस्थित रहे। यहां बता दें कि पूर्व केबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह शिवपुरी जिले से होकर निकले इस दौरान बदरवास, कोलारस सहित करैरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं दर्जनों स्थानों पर उनका पलक पावड़े बिछाकर जोरदार स्वागत किया। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit