Breaking Ticker

श्रीकृष्ण मंदिर पर कैलाश कुशवाह ने खेली होली, गुलाल लगाकर दी बधाई


शिवपुरी। पोहरी कस्बे में किले के अंदर स्थित भगवान श्रीकृष्ण मंदिर पर कांग्रेस नेता कैलाश कुशवाह ने स्थानीय लोगों के साथ होली का उत्सव मनाया। इस दौरान कुशवाह ने सभी लोगों को गुलाल लगाकर रंगों के पर्व होली की शुभकमनाएं दीं। इस मौके पर सभी लोग रंगों में सराबोर दिखाई दिए और एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई देते नजर आए। होली पर्व का महत्व बताते हुए कैलाश कुशवाह ने कहा कि जिस तरह होली पर्व को बसंत ऋतु का संदेशवाहक माना जाता है, उसी प्रकार धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं, जिसमें लाल रंग को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit