Breaking Ticker

"नेपाल" की "रश्मि" से खफा पोहरी के पार्षद, एकस्वर में काम पर जताया विरोध

राज्यमंत्री राठखेड़ा की मुसीबत बढ़ीं, उन्हीं के पाले की हैं नप अध्यक्ष

शिवपुरी- पोहरी से विधायक और राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा की राह लगातार दुश्वारियां भरी होती जा रही हैं। उनके खास सिपहसलार नेपाल धाकड़ की अर्धांगिनी और पोहरी नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि धाकड़ के विरोध में एक-दो को छोड़कर सभी पार्षदों के विरोध और हुंकार की खबर पोहरी से आ रही है। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो शुक्रवार को परिषद की बैठक में मंत्री की खासमखास नप अध्यक्ष रश्मि को परिषद की बैठक के रण में अकेले जूझना पड़ेा। बताया जाता है कि पार्षदों की नाराजगी इस हद तक थी कि अधिकांश पार्षदों ने बैठक में एक स्वर में नप अध्यक्ष के वार्ड में ही स्वीकृत कार्यों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। हैरानी इस बात को लेकर है कि उन्हें इस आसंदी तक पहुंचाने वाले कई समर्थक पार्षदों का एकाएक इस तरह विरोध का बिगुल बजाना पूरे समीकरणों पर सवाल खड़ा कर रहा है। बड़ी बात नहीं है कि आने वाले समय में पोहरी नप परिषद में नेपाल की रश्मि पूरी तरह अलग-थलग पड़ जाएं और विरोध के इस रण में उन्हें आने वाले समय में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़े। फिलहाल यह मामला पोहरी क्षेत्र में खासा चर्चा में है। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit