Breaking Ticker

कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन में शामिल हुए बॉबी राजा, वरिष्ठ नेताओं के साथ दी गिरफ्तारी


भोपाल । भाजपा की प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में राजभवन का घेराव किया गया। इसके लिए प्रदेश के जिलों से बड़ी संख्या में कांग्रेस जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता राजधानी भोपाल पहुंचे। सभी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सहित बड़ेे नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव एवं पोहरी विधानसभा प्रभारी बॉबी राजा परिहार अपने आधा सैंकड़ा से अधिक समर्थकों के साथ भोपाल पहुंचे। इस दौरान शक्ति प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेट्स और वाटर कैनन का इस्तेमाल कर खदेडऩे का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिम्मत नहीं हारी और अपने कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस दौरान पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के साथ बॉबी राजा परिहार ने गिरफ्तारी भी दी और पुलिस उन्हें कार्यक्रम स्थल से गिरफ्तार कर ले गई। यहां बता दें कि पुलिस ने कांग्रेसियों पर ताबड़तोड़ पानी की बौछार की, लेकिन इस बीच बॉबी राजा परिहार अपने समर्थकों के साथ डटे रहे। दरअसल बॉबी राजा परिहार पोहरी विधानसभा से कांग्रेस के प्रमुख दावेदारों में से एक हैं और वह पोहरी विधानसभा में कांग्रेस को लगातार मजबूती प्रदान करने के लिए जीतोड़ मेहनत करने से भी पीछे नहीं हट रहे। फिर चाहे कड़कड़ाती धूप में खेतों में पहुंचकर सरसों काटकर किसानों की आवाज को बुलंद करना हो या फिर घर-घर पहुंचकर कांग्रेस की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने की बात हो वह किसी भी तरह पीछे नहीं हैं। कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दिखाई है। ऐसे में बॉबी राजा पार्टी आलाकमान का ध्यान अपनी ओर खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit