Breaking Ticker

मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया कल शिवपुरी में आयोजित विकास यात्रा में शामिल होंगी


शिवपुरी-खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया 15 एवं 16 फरवरी को दो दिवसीय शिवपुरी प्रवास पर रहेंगी एवं विधानसभा क्षेत्र शिवपुरी अंतर्गत आयोजित होने वाली विकास यात्रा में शामिल होंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया 15 फरवरी को  प्रात: 9.30 बजे से विधानसभा शिवपुरी में विकास यात्रा कार्यक्रम में भाग लेंगी। अगले दिन 16 फरवरी को प्रात: 9.30 बजे से विधानसभा शिवपुरी में विकास यात्रा कार्यक्रम में भाग लेंगी। दोपहर 2 बजे शिवपुरी से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगी।

शहर में विकास यात्रा थीम रोड ठकुरपुरा स्कूल से होगी प्रारंभ
खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में शिवपुरी विधानसभा में विकास यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। विकास यात्रा के दौरान निर्माण कार्य का भूमिपूजन और शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी को प्रात: 8 बजे से मेडिकल कॉलेज में नि:शुल्क भोजन वितरण का शुभारंभ होगा। इसके बाद विकास यात्रा थीम रोड ठकुरपुरा से प्रारंभ होकर अंबेडकर पार्क ठकुरपुरा, आदिवासी बस्ती होते हुए अनुसूचित जाति छात्रावास का निरीक्षण एवं छात्रों से चर्चा उपरांत करोदी राम जानकी मंदिर पर भोज दिया जाएगा। दोपहर 2 बजे से अपराह्न 4 बजे तक खेलकूद का कार्यक्रम आयोजित होगा। करौदी सम्पवेल होते हुए विकास प्राधिकरण से पटेल पार्क पर सांस्कृतिक कार्यक्रम उपरांत कार्यक्रम का समापन होगा। यात्रा के दौरान माल्यार्पण, कन्यापूजन, कलश यात्रा, वृक्षारोपण कार्यक्रम, लोकर्पण, भूमिपूजन एवं ग्रहप्रवेश के कार्यक्रम, नुक्क? नाटक, भूतपूर्व सैनिक, मेधावी छात्र-छात्राए, सफाईकर्मियों का सम्मान होगा और हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit