Breaking Ticker

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी आज सामूहिक अवकाश पर


शिवपुरी। शिवपुरी जिले में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं ?। संविदा कर्मचारियों द्वारा आज स्वास्थ्य आप को ज्ञापन सौंपकर इस विषय में सूचना प्रदान की।

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विवेक पचौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी 3 सूत्री मांगों को लेकर 20 दिवसीय हडताल पर चले गए थे जिसमें सरकार के नुमाइंदों ने मध्यस्थता करते हुए एक माह में संविदा कर्मचारियों की मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया था लेकिन सरकार के द्वारा औपचारिक समितियां बनाकर संविदा कर्मचारियों को ठगने का काम किया गया है जिससे संविदा कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है डेढ़ महीने से अधिक सरकार के वादे को हो जाने के कारण संविदा कर्मचारी पूर्व घोषित योजना के अनुसार आज दिनांक 23 फरवरी 2023 को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे विवेक पचौरी ने कहा कि इससे रोगियों को होने वाली परेशानी के लिए उन्हें भी हद खेद है लेकिन इसके लिए मध्य प्रदेश की सरकार जिम्मेदार है जो संविदा कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं कर रही है सरकार को चाहिए कि वह अपना वादा निभाए और संविदा कर्मचारियों की 3 सूत्री मांगों को तत्काल प्रभाव से पूर्ण करें।
यह तीन सूत्रिय मांग
एनएचएम संविदा कर्मचारियो को नियमित किया जाए तथा सीएचओ को एमएलएचपी कैडर में नियमित किया जाए। जब तक नियमितीकरण हो पाता है तब बर्ष 2018 की नीति लागू की जावे ।
एनएचएम संविदा से आउटसोर्स किए कर्मचारी की पुन: संविदा पर बहाली की जाए अथवा विभाग के अन्य नियमित पदों पर पदस्थ किया जाए।पिछली हडताल में जिन कर्मचारियों पर सरकार ने केस लगा दिए थे वह सरकार वापस ले।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit