Breaking Ticker

धार्मिक कार्यक्रमों में शरीक हुए रिटायर्ड एसडीओ रामरूप महदोरिया, प्राप्त किया आशीर्वाद



शिवपुरी। कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के दिनारा ब्लॉक प्रभारी रिटायर्ड एसडीओ रामरूप महदोरिया शुक्रवार को करैरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शरीक हुए। इस दौरान वह नरवर के ग्राम जयरावन में पहुंचे, जहां हनुमान जी मंदिर पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा एवं भण्डारे में शामिल हुए। भण्डारे में प्रसादी प्राप्त करते हुए आशीर्वाद लिया, वहीं ग्रामीणों से सौजन्य भेंट की। इसके बाद रामरूप महदोरिया ने नरवर के ही ग्राम शावोली में सिद्धस्थल पर आयोजित भजन, कीर्तन में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

इसके अलावा ग्रामीणों से जनसंपर्क करते हुए कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के बारे में बताया, साथ ही लोगों से अपील की कि वह कांग्रेस की विचारधारा के साथ जुड़कर मजबूती प्रदान करें। इस मौके पर उनके साथ किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव एड. अश्वनी कुमार शर्मा, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भगवान सिंह कुशवाह, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव श्यामसुंदर गुप्ता, जिला महामंत्री एड. नबाव सिंह बैसला, दीपक सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit