Breaking Ticker

कांग्रेस की विचारधारा को लेकर घर-घर पहुंच रहे "बॉबी राजा"


कांग्रेस के प्रदेश सचिव को जनता का मिल रहा प्यार और समर्थन

केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी/पोहरी। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेजी से सामने आने लगी हैं और राजनीतिक दलों के संभावित दावेदार क्षेत्र में जनता के बीच जाकर अपनी राजनीतिक जमीन को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी तरह की खबर पोहरी विधानसभा क्षेत्र से निकालकर सामने आ रही हैं, जहां से प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं पोहरी विधानसभा प्रभारी बॉबी राजा सिंह परिहार ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। उनका हर दिन पोहरी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों के बीच बीत रहा है। वह कांग्रेस की विचारधारा को लेकर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और उन्हें विश्वास दिला रहे हैं कि उनके सुख और दुख में कांग्रेस उनके साथ हमेशा से खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। बॉबी राजा सिंह परिहार का कहना है कि पोहरी विधानसभा क्षेत्रवासी उनका परिवार है और वह उस परिवार के एक सदस्य।


ऐसे में वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहते हैं। उनका मानना है इस जिम्मेदारी को अंतिम लक्ष्य तक राजनीति के माध्यम से बेहतर ढंग से पहुंचाया जा सकता है इसलिए वह जनता के बीच पहुंचकर अपनी बात रख रहे हैं और जनता भी उन पर खूब प्यार लुटाती नजर आ रही है। शनिवार को उन्होंने कपराना, मारौरा, खौदा, माता का बीलबरा आदि गांव में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की, जहां लोगों ने भी उनका खूब स्वागत सत्कार किया। यहां बता दें कि पिछले दिनों बैराड़ में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक आमसभा ली थी। उक्त आमसभा को एक विशाल आमसभा बनाने में बॉबी राजा ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी और उसका परिणाम आमसभा में साफतौर पर दिखाई भी दे रहा था। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit