Breaking Ticker

भाजपा नगर और पुरानी शिवपुरी मंडल ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश


राष्ट्रपिता गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को पुष्प अर्पित कर किया याद

केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के नियत कार्यों में रविवार को माधवचौक चौराहे पर भाजपा नगर व पुरानी शिवपुरी मंडल द्वारा संयुक्त रूप से मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी और केपी परमार के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, नपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा, मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, केपी परमार, महामंत्री गिर्राज शर्मा, रीतेश जैन द्वारा भाजपा सहित दोनों मंडल के कार्यकर्ताओं ने मिलकर चौराहे पर झाडू लगाने हुए शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश देते हुए बताया कि आप भी अपने-अपने मोहल्ले, गली और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें। इसके बाद गांधी पार्क मैदान में पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा जय जवान, जय किसान का नारा बुलंद करने वाले लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।


इस अवसर पर राज्यमंत्री मंत्री दर्जा प्रहलाद भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, नपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा ने महात्मा गांधी द्वारा देश की आजादी में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश को आजादी दिलाने में बापू का अहम योगदान रहा है। गांधी जी ने स्वदेशी, स्वच्छता, ग्राम स्वराज मंत्रों को अपनाया। देश को आजादी बापू के नेतृत्व में मिली। बापू की प्रेरणा हम सब को मार्गदर्शन देती है। वहीं भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आत्मनिर्भरता और स्वतंत्रता के लिए देश की आकांक्षाओं में उनके योगदान के लिए एक उत्कृष्ट राजनेता के रूप में माना जाता है। मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी ने कहा कि दोनों ही महान विभूति असाधारण इच्छाशक्ति वाले एक शानदार विचारक थे। जिन्होंने अपने जीवन में कठिनाईयों को बड़ी सरलता से न सिर्फ पार किया है बल्कि सभी के लिए प्रेरणा बने हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर खादी भंडार पहुंचकर नपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने खादी के वस्त्र खरीदे। कार्यक्रम में पाठ्यपुस्तक निगम के उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती, जिलाध्यक्ष राजू बाथम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा, जिला महामंत्री सोनू बिरथरे, जिला उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, पूर्व नगर महामंत्री हरिओम राठौर, नगर मण्डल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पु.शि. मण्डल अध्यक्ष के.पी.परमार, महामंत्री रीतेश जैन, महामंत्री गिर्राज शर्मा, कपिल भार्गव, मोनू आर्य, मंत्री दुर्ग सिंह यादव, होतम पाल, माणिक जैन, राजू शर्मा, लालू शर्मा,  किरण शर्मा, केदार सिंह गोलिया, राजकुमार राठौर, दीपक कुशवाह, प्रदीप राठौर, मुनेश झा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit