Breaking Ticker

बड़े भाई कैलाशवासी माधवराव सिंधिया को याद कर भावुक हुई केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया


केदार सिंह गोलिया
शिवपुरी। पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर उन्हें पूरे देश ने याद किया। इसी क्रम में शिवपुरी में दो बत्ती चौराहे पर कैलाशवासी माधव राव सिंधिया की प्रतिमा पर केबिनेट मंत्री एवं कैलाशवासी माधव राव सिंधिया की छोटी लाड़ली बहन यशोधरा राजे सिंधिया आज भी उनकी पुण्यतिथि पर नमन करने पहुंची। उन्होंने प्रतिमा माल्यार्पण करते हुए मत्था टेककर नमन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं आज अपने भाई की पुण्यतिथि पर उनके सामने नतमस्तक हूँ, इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकती। इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल, नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, पु.शि. मंडल अध्यक्ष केपी परमार, मंडल महामंत्री गिर्राज शर्मा, महामंत्री रीतेश जैन, केदार सिंह गोलिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा सहित नगर मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit