Breaking Ticker

रेंजर अनुराग तिवारी की बड़ी कार्यवाही: सैंकड़ों बीघा फोरेस्ट की भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त


शिवपुरी। करैरा वन परिक्षेत्र अधिकारी अनुराग तिवारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अमोला दक्षिण सब रेंज अन्तर्गत अमोला बीट में शनिदेव मन्दिर के पास से सैंकड़ों बीघा वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। रेंजर अनुराग तिवारी द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से वन अमले के साथ मिलकर अतिक्रमण को हटाया गया। 

जानकारी के अनुसार सुरक्षा की दृष्टि से अनुराग रेंजर पुलिस फोर्स के साथ चार उडऩदस्ता टीम के साथ अतिक्रमण स्थल पर पहुंची और खेत की सुरक्षा के लिए की गई बागड़ को जेसीबी से तहस-नहस कर दिया। रेंजर श्री तिवारी ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वन विभाग की भूमि को इस तरह से कब्जाओगे तो उसका यही अंजाम होगा। अतिक्रमणकारियों को बख्सा नहीं आएगा और आगे भी इस तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। वन विभाग की टीम में अनुराग तिवारी के अलावा डीएफओ उडऩ दस्ता प्रभारी अरुण भार्गव, अमोला डिप्टी रेंजर सतीश मांझी, बीट प्रभारी कुनाल शर्मा, भुवनेश यादव, सुनील सोरे, नीरज राजौरिया, कुलदीप भार्गव, सूरज आदिवासी, रवी त्यागी, रोहित श्रीवास्तव, मिहीलाल जाटव समेत महिला आरक्षक व खोड़ राजापुर नरवर शिवपुरी करैरा पिछोर का स्टाफ मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit