आरोपी के मकान पर बिल्डोजर चलाने की मांग रखी
शिवपुरी। जिले के अंतर्गत पिछोर विधानसभा तहसील खनियाधाना में विगत 17 जुलाई 2022 को 2.00 बजे के लगभग 09 नाबालिक मासूम बच्ची निवासी ग्राम देवरी पुरवा रही घाट थाना खनियाधाना के साथ दरिंदे दीपक कुशवाह पुत्र केदार कुशवाह के द्वारा खेलने के बहाने बहला-फुसलाकर नाले में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर बलात्कार बड़ी बेरहमी से करने का पिछोर विधानसभा अध्यक्ष महेश जाटव के द्वारा मुझे फोन पर कल रात्रि 7.00 बजे बताया गया कि गरीब मासूम बच्ची के साथ अन्याय हुआ है तब बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष धनीराम चौधरी के द्वारा रात्रि को ही पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन से बात कर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को व्हाट्सएप के माध्यम से मैसेज भेज कर बताया गया कि वेसी दरिंदे ने ऐसी हरकत की है जो शर्मसार है जो मासूम बच्ची के यहां गुप्तांग से ब्लड बंद नहीं हो रहा है एवं मासूम बच्ची की ज्यादा हालत खराब होने के कारण खनियाधाना पुलिस के द्वारा एफ आई आर क्रमांक 0 397 पर आरोपी के खिलाफ धारा 376,363,366,5/6 पोस्को एक्ट, एससी /एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। खनियाधाना पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा खनियाधाना पुलिस के द्वारा नाबालिग पुत्री को शासकीय चिकित्सालय खनियाधाना में एमएलसी कराई गई पीडि़ता के मासूम बच्ची के यहां गुप्तांग में ब्लड बंद ना होने की वजह से जिला चिकित्सालय शिवपुरी रिफर कर दिया कर दिया गया है। मासूम बच्ची की हालत बहुत ज्यादा खराब है तब आज बहुजन समाज पार्टी के जिले की टीम के साथ माननीय सुआलाल जाटव जॉन प्रभारी जिला चिकित्सालय शिवपुरी पहुंचे मासूम बच्ची के परिजनों से मिले तव जिला चिकित्सालय शिवपुरी के डॉक्टरों के द्वारा जांच उपरांत गरीब पीडि़त मासूम अबोध किशोरी बालिका की गुप्तांग अत्यधिक खराब होने के कारण मेडिकल कॉलेज शिवपुरी के लिए ऑपरेशन हेतु रेफर कर दिया है मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों द्वारा बताया जा रहा है कि इस बालिका को ऑपरेशन हेतु दिल्ली एम्स हॉस्पिटल ले जाना पड़ेगा अबोध बालिका की एमएलसी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक आप किसी वरिष्ठ अधिकारी को भेज कर ऑपरेशन कराने हेतु दिल्ली हॉस्पिटल जाने की व्यवस्था करें जिससे अबोध किशोरी बालिका का ऑपरेशन हो सके इसी क्रम में अवोध बालिका के माता पिता घर पर नहीं है मजदूरी करने के लिए बाहर गए हुए हैं अपने दादा जी रमेश के साथ रहती है बसपा पार्टी की टीम ने मेडिकल कॉलेज में जाकर भर्ती कराया गया उस मासूम गरीब किशोरी बालिका का जीवन नष्ट कर दिया है जिले में अनुसूचित जाति/जनजाति की महिलाओं एवं नाबालिक लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले बड़े चरम सीमा पर हो रहे हैं ऐसे मामलों को बहुजन समाज पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी इसलिए बहुजन समाज पार्टी चाहती है कि इस दुष्कर्म के मामले में दीपक कुशवाह पुत्र केदार कुशवाह का प्रकरण फास्टट्रैक न्यायालय में केस चलाया जा कर फांसी दिलाए जाने की बहुजन समाज पार्टी मांग करती है अगर मासूम किशोरी बालिका आकांक्षा के साथ दुष्कर्म करने वाले दीपक पुत्र केदार कुशवाह की भूमि पर बुलडोजर एवं भूमि को राजसात नहीं किया गया तो बहुजन समाज पार्टी आने वाली 22 जुलाई 2022 को 2.00 वजे महामहिम राज्यपाल महोदय नाम कलेक्टर शिवपुरी को ज्ञापन सौपेगी।







