Breaking Ticker

भाजपा की बागी राजकुमारी ने जिला महामंत्री पृथ्वीराज जादौन को दी मात, टिकट वितरण में "राज्यमंत्री की अनदेखी" भाजपा को पड़ी भारी

राजकुमारी धाकड़                       पृथ्वीराज जादौन
शिवपुरी। पहली बार नगर परिषद बनी पोहरी में निकाय चुनाव के परिणामों पर सभी अपनी निगाहें गढ़ाए हुए थे। बुधवार को पोहरी नगर परिषद के परिणाम चौंकाने वाले आये हैं। वार्ड क्रमांक 10 से राजकुमारी शैलेंद्र धाकड़ द्वारा भाजपा से टिकट की मांग की गई लेकिन उनके स्थान पर भाजपा द्वारा जिला महामंत्री पृथ्वीराज जादौन को टिकट दिया गया। टिकट में अनदेखी होने पर श्रीमती राजकुमारी ने भाजपा से बगावत कर दी और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में कूद पड़ी। बुधवार को जब चुनाव परिणाम घोषित हुए तो राजकुमारी का यह निर्णय सही साबित हुआ क्योंकि उन्होंने जिला महामंत्री को शिकस्त दी। राजकुमारी महिला मोर्चा में पदाधिकारी रह चुकी हैं। पोहरी के परिणाम जिस प्रकार से आए हैं उसमें भाजपा की काफी किरकिरी हुई है क्योंकि भाजपा के महज चार पार्षद ही विजयश्री हासिल कर पाए हैं जबकि 5 पार्षद कांग्रेश के और सबसे अधिक निर्दलीय पार्षदों ने विजयश्री हासिल की है। पोहरी में जिस प्रकार से परिणाम सामने आए हैं उससे भाजपा की कोर कमेटी द्वारा बांटे गए टिकटों को लेकर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। राजनीतिक सूत्रों की माने तो टिकट वितरण में स्थानीय विधायक एवं राज्य मंत्री सुरेश राठी खेड़ा की अनदेखी की गई। बताया तो यहां तक जा रहा है कि एकाध को छोड़कर जो निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते हैं उनमें अधिकांश के लिए राज्य मंत्री श्री राठखेड़ा द्वारा टिकट के लिए पैरवी की गई थी लेकिन कोर कमेटी द्वारा इसे नकार दिया गया। यदि कोर कमेटी द्वारा स्थानीय मंत्री को तवज्जो दी जाती तो आज भाजपा की स्थिति कुछ अलग होती और एक स्पष्ट बहुमत के साथ नगर की सरकार सरकार बना पाती। हालांकि अभी भी तोड़ मोड़ के साथ भाजपा के पास नगर सरकार मौका बनाने का अवसर है।

बस एक मौका दिया होता तो अधिकांश होते भाजपा के पार्षद

पोहरी नगर परिषद में जिन निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है उनमें एकाध को छोड़कर अधिकांश वे विजयी प्रत्याशी हैं जिन्होंने भाजपा से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और विजयश्री तक पहुंचे। बागियों के चुनाव परिणाम आने के बाद कोर कमेटी की पारखी नजर को नकार दिया है या फिर यूं कहें कि इनकी पैरवी मंत्री जी द्वारा की गई इसलिए जानबूझकर इनको नकारा गया। कुल मिलाकर जो भी हुआ उसे भारतीय जनता पार्टी के हित में नहीं कहा जा सकता।

पृथ्वीराज जादौन कोर कमेटी के सदस्यों में थे शामिल, वार्ड 10 से खुद के लिए की पैरवी 

यहां बात करें तो कोर कमेटी के सदस्यों में जिला महामंत्री भाजपा पृथ्वीराज सिंह जादौन भी सदस्य के रूप में शामिल थे जिनके द्वारा पार्षदों के टिकट वितरण को लेकर अपना मत रखना था इस दौरान वार्ड क्रमांक 10 से पोहरी महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजकुमारी धाकड़ को दरकिनार करते हुए अपने टिकट की खुद ही पैरवी की थी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit