Breaking Ticker

भाजपा का नवनिर्वाचित पार्षद रणवीर गायब, मामला पहुंचा थाने



कोलारस । कोलारस अनुविभाग के रन्नौद नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 2 से विजय हुए भाजपा प्रत्याशी चुनाव परिणाम के दिन से ही लापता हैं। जिसकी शिकायत प्रत्याशी के पिता ने रन्नौद पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस लापता प्रत्यशी की तलाश में जुटी हुई है। परिजनों का कहना है कि उसे अगवाह कर लिया गया है। भाजपा प्रत्याशी रणवीर परिहार के पिता ने अपने बेटे की अपहरण की शिकायत चुनाव परिणाम आने के दूसरे दिन 18 जुलाई को रनौद थाना में दर्ज कराई थी जिसके बाद जब बेटे का कोई सुराग नहीं लगा तो पार्षद बने रणवीर परिहार के पिता ने कोलारस पहुंचकर अपने बेटे को खोज निकालने की एसडीओपी को आवेदन दिया है। विजय परिहार के पिता ने जिन लोगों पर अपरहण के आरोप लगाए हैं उनमें एक नाम अवध बोहरे का शामिल है। अवध बोहरे रन्नौद भाजपा मंडल के अध्यक्ष हैं। कुल मिलाकर पूरा मामला नगर परिषद रन्नौद की अध्यक्ष सीट पर अपने प्रत्याशी को जिताने की जोड़-तोड़ से जुड़ा हुआ है जिसमें भाजपा के मंडल अध्यक्ष के द्वारा भाजपा की ओर से चुने हुए प्रत्याशी का ही अपरहण करना पड़ा जिसकी शिकायत रन्नौद थाने में दर्ज कराई गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit