Breaking Ticker

शिशु एवं बाल मृत्यृदर कम करने स्वास्थ्य विभाग की कवायत, दो लाख बच्चों का होगा परीक्षण, मिलेगा उपचार


शिवपुरी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिवपुरी जिले में चलाए जा रहे दस्तक अभियान के दौरान दो लाख से अधिक 5 बर्ष तक के बच्चों का सर्वे के दौरान चिन्हांकन विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत का मध्य प्रदेश एक मात्र ऐसा प्रदेश है जिसमें शिशु एवं बाल मृत्यु दर कम करने के लिए दस्त अभियान चलाया जाता है। इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर सर्वेक्षण करते हैं और विभिन्न स्वास्थ्यगत् समस्याओं से ग्रसित बच्चों को उपचार मुहैया कराते हैं। इस बर्ष 18 जुलाई से प्रारंभ होने जा रहा यह अभियान 31 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान छोटे बच्चों में जानलेवा बीमारी निमोनिया, दस्त, कुपोषण, गंभीर खून की कमि, जन्मजात विकृति की पहचान कर उनका मैनेजमेंट किया जाएगा। जिसमें स्वास्थ्य दल ओआरएस, जिंक सहित कई मेडीसिन तत्काल उपलब्ध कराएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जैन ने बताया कि जुलाई से अगस्त की अबधि में दस्त अभियान स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जाने का प्रमुख कारण काल खण्ड में का मौसमी बीमारियों का प्रकोप अधिक होना है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन ने बताया कि दस्तक अभियान के दौरान जिले के 1527 ग्राम व बार्डो में निवास करने वाले दो लाख सात हजार तिरेसठ बच्चों का परीक्षण किया जाएगा। इन बच्चों का डिजीटाइलेशन कराया गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जहां खण्ड स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लगातार जूम बीसी आयोजित की जा रही है वहीं उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर पदस्थ कर्मचारियों के लिए प्रति शनिवार सेक्टर मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिला अधिकारी पहुंचकर स्वास्थ्य योजनाओं, राष्ट्रीय प्राथमिकता के कार्यक्रमों सहित दस्त अभियान तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। 

कहां कितने बच्चों का होगा परीक्षण

क्र.    विकासखण्ड    ग्राम       बच्चों की संख्या
01  करैरा        118          23312
02    कोलारस      230          19589
03  खनियाधांना    210          29532
04    नरबर      144          23865
05    पिछोर      157          23682
06    पोहरी      253          24857
07    बदरवास      156          21325
08    सतनवाडा    214          19383
09    शहरी क्षेत्र शिवपुरी 39          21501

 

बच्चों में रक्त कमी की होम्योग्लोबिन मीटर से होगी जांच

जिला टीकाकारण एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 साल तक के बच्चों में रक्त की कमि से होने वाली विभिन्न बीमारियों का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग इस बार गांव गांव में बच्चों के रक्त का परीक्षण कर उनमें ख्ूान की मात्रा कितनी है इसका पता लगाएगा। जिससे सिकिल सैल एनीमिया, थैलेशिमिया जैसे रोगों का पता शीघ्र लग सकेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिवपुरी जिले को 4 सैकडा से अधिक होम्योग्लोबिन मीटर दिए गए हैं इनके रक्त मात्रा का पता ठीक उतनी ही सरालता से लगाया जा सकता है जितना की शरीर में शुगर की मात्रा का पता लगाया जाता है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit