आंदोलन का दूसरा चरण: 08 अक्टूबर को संयुक्त मोर्चा का जिलास्तरीय ज्ञापन
शिवपुरी। म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आंदोलन के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर होटल वनस्थली में संयुक्त मोर्चे की जिलास्तरीय बैठक आयोजित हुई जिसमें जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा एवं संयोजक दुर्गा प्रसाद ग्वाल महासचिव राजकुमार सरैया ने वताया कि संयुक्त मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत के निर्देशानुसार होटल वनस्थली में जिलास्तरीय बैठक मुख्य अतिथि राकेश गुप्ता एवं केशव सिंह तोमर की अध्यक्षता में अयोजित हुई जिसमें सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। संयुक्त मोर्चा के सह संयोजक मनोज भार्गव एवं कार्यवाहक जिलाध्यक्ष दुवेजी बाथम ने बताया कि आंदोलन के दूसरे चरण में जिलाधीश को मुख्यमंत्री को संबोधित जिलास्तरीय ज्ञापन सौंपा जाएगा। अगर मांगें पूरी नही होती हैं तो आंदोलन जारी रहेगा। संयुक्त मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में संरक्षक बीएस कुशवाह, डॉ.संजय ऋ षीश्वर, मनोज निगम, अशोक सक्सैना, सह संयोजक मनोज भार्गव, गोविन्द श्रीवास्तव, हरिवल्लभ वर्मा, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष दुवेजी बाथम, प्रकाश पाण्डेय, धमेन्द्र रघुवंशी सचिव वीरेन्द्र अवस्थी, तारिक सिद्वकी, सह सचिव केदार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कपिल दुवे, हरीश हर्षित, सुरेश जादौन, मोहम्मद राशिद, राजेन्द्र जैन, स्नेह रघुवंशी, बाबू खां, एमएल जाटव, सुधीर सिंह राजपूत, सह संगठन मंत्री सुनील उपाध्याय, महामंत्री श्रीमती अंजना गौर, सुनील वर्मा, राजीव पुरोहित, अमरदीप श्रीवास्तव, प्रचार प्रसार एवं महामंत्री मनमोहन जाटव, कोषाध्यक्ष अरविन्द सरैया आदि तथा विकास खण्ड एवं तहसील स्तर पर शिवपुरी ब्लॉक अध्यक्ष महावीर मुदगल, तहसील अध्यक्ष मनोज बाथम, बदरवास ब्लॉक अध्यक्ष गोविन्द अवस्थी, कोलारस संयोजक दीपक भगौरिया, तहसील अध्यक्ष बिमल शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कोली, पोहरी ब्लॉक अध्यक्ष भरत धाकड़, संयोजक राजेश चैरसिया, तहसील अध्यक्ष संजय त्रिवेदी, बैराड़ तहसील अध्यक्ष अजय शंकर त्रिपाठी, खनियांधाना तहसील अध्यक्ष राजेश देव पाण्डे, ब्लॉक अध्यक्ष फूलसिंह कोली, नरवर ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम कुशवाह, तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह तोमर, पिछोर संयोजक सत्येन्द्र भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष मनदीप तिवारी, तहसील अध्यक्ष सतीश शर्मा, करैरा ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र जैन, तहसील अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी आदि का मनोनयन जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा एवं संयोजक दुर्गा प्रसाद ग्वाल द्वारा किया गया। बैठक में प्रमोद कटारे, शरद निगम, विपिन पचैरी, महेश सोनी, सोनी, रामू सोनी, भारत मित्तल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सभी के मनोनयन पर कर्मचारियों ने उन्हें बधाईयां प्रेषित की हैं।







