Breaking Ticker

काम की सराहना, अधिकारी शर्मा को मिला म.प्र. गौरव रत्न सम्मान


राष्ट्रीय नारी सशक्तिकरण संघ दिल्ली के द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया सम्मान

शिवपुरी। जिले में कोविड काल के दौरान बाल विवाह, बाल हिंसा रोकथाम,सामाजिक जागरूकता एवं महिलाओं के सशक्तिकरण में उत्कृष्ट भूमिका निभाने के लिए राष्ट्रीय नारी सशक्तिकरण संघ दिल्ली के द्वारा बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र शर्मा को मध्यप्रदेश गौरव रत्न सम्मान 2021 से सम्मानित किया है। यह सम्मान रविवार को जिला पंचायत सभागार ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उर्झा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के द्वारा प्रदान किया गया।  

      कार्यक्रम में प्रदेश भर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के लोगों को यह सम्मान गया था। सम्मान समारोह में प्रदेश के उर्झा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर,भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी,जिला पंचायत अध्यक्ष मनीषा यादव, पूर्व नगर निगम महापौर समीक्षा गुप्ता,जिला पंचायत उपाध्यक्ष शांतिशरण भार्गव, राष्ट्रीय नारी सशक्तिकरण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार धाकड़ एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. वीणा कुर्रे मौजूद रहीं। 

   हजार बुझे दीपक मिलकर एक दीपक को नहीं जल सकते,जबकि एक जलता हुआ दीपक लाखों बुझे दीपकों को जला सकता है। आप लोग जलते हुए दीपक है,समाज के लोगों को जगाने के लिए आपको प्रयत्न करना है। यह बात सम्मान कार्यक्रम के दौरान उर्झा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नारी सशक्तिकरण संघ महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ होने वाले सामाजिक भेदभाव को मिटाने और उनके सशक्तिकरण के लिए अनुकरणीय प्रयास कर रहा है।

पहले भी मिला चुका है राज्य स्तरीय सम्मान

मार्च 2020 से जुलाई 2021 के बीच कोविड महामारी के कारण जब विवाह आयोजनों पर रोक लगी थी,उस दौरान भी जिले में पुलिस और प्रशासन के द्वारा बड़ी संख्या में बाल विवाह आयजनों को रुकवाने का काम किया था। यहां उल्लेखनीय है बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र शर्मा को मंदसौर जिले में पदस्थापना के दौरान बाल विवाह रोकथाम एवं प्रदेश में सबसे अधिक बाल विवाह शून्य कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा 8 मार्च 2018 को राज्य स्तरीय लाड़ो सम्मान- पुरस्कार भी प्रदान किया जा चुका है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit