Breaking Ticker

दुकान के लिए चाचा की जान के दुश्मन बने भतीजे : झोलाछाप डॉक्टर सहित तीनों भतीजे बार-बार कर रहे मारपीट, केस भी दर्ज पर दुस्साहस जारी


मामला रन्नौद के ग्राम अकाझिरी की मारपीट

शिवपुरी। वर्तमान दौर में संपत्ति बंटवारे को लेकर खून के रिश्तों में संघर्ष होना आम बात हो गई है। इसी तरह का मामला जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम अकाझिरी में सामने आया है, जहां एक बार फिर संपत्ति को लेकर भतीजों ने पारिवारिक रिश्तों को बार-बार तार-तार किया है। इस दौरान तीनों सगे भाईयों ने दुकान के विवाद को लेकर एक राय होकर एक बार नहीं, बल्कि बार-बार अपने चाचा के साथ मारपीट कर दी। आरोपितों में संजय गुप्ता झोलाछाप डॉक्टर बताए जाते हैं जो खोड़ में प्रेक्टिस करते हैं। इससे पहले भी दो भाईयों ने चाचा के साथ गालीगलौंच की थी जिस पर से पुलिस ने अदम चैक की कायमी की थी, लेकिन दूसरी बार भतीजों ने चाचा के साथ मारपीट कर दी जिसमें पुलिस ने भतीजों पर धारा 294, 323, 506, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया था, लेकिन भतीजे दुकान को लेकर चाचा की जान के दुकान बने हुए हैं और आज तीसरी बार फिर से चाचा के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट से तीनों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 आईपीसी सहित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए धारा 110 सीआरपीसी के तहत भी प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेन्द्र गुप्ता और गोपाल गुप्ता निवासीगण अकाझिरी दोनों सगे भाई हैं। गोपाल गुप्ता के तीन पुत्र शिवम गुप्ता, राम गुप्ता और संजय गुप्ता हैं जिनका दुकान को लेकर अपने चाचा राजेन्द्र गुप्ता के साथ आए दिन विवाद चला रहा है। दोनों ही पक्षों द्वारा कहा जाता है कि दुकान हमारी है इसी बात को लेकर विगत कुछ दिनों पूर्व शिवम गुप्ता और राम गुप्ता ने अपने चाचा राजेन्द्र गुप्ता से गाली गलौंच करते हुए झगड़ा किया था और मारपीट के लिए उतारू हो गए थे। तत्समय राजेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट पर से पुलिस ने मामला पारिवारिक होने के चलते समझाइश देते हुए अदम चैक की कायमी कर दी थी और भविष्य में इस तरह की घटना ना हो इसकी चेतावनी भी दी थी। समय गुजरने के साथ शिवम व राम ने पुलिस की हिदायत को अनदेखा करते हुए अपने तीसरे भाई संजय गुप्ता के साथ मिलकर चाचा राजेन्द्र के साथ दूसरी और तीसरी बार भी मारपीट कर दी। पीडि़त राजेन्द्र की रिपोर्ट से पुलिस ने तीनों भाईयों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है।

बढ़ती आपराधिक गतिविधियोंं के चलते धारा 110 सीआरपीसी के तहत भी की कायमी

बताया जाता रहा है कि तीनों भाईयों का क्षेत्र में खौफ है और आये दिन उनके द्वारा क्षेत्र में अशांति का माहौल निर्मित किया जा रहा है इसी के चलते उनके खिलाफ धारा 110 सीआरपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit