Breaking Ticker

शिक्षक के युवा होनहार बेटे की हृदयाघात से मौत, शोक में शहर


शिवपुरी। शहर के बैंक कॉलोनी में रहने वाले एवं शिक्षा विभाग में पूर्व परीक्षा कक्ष प्रभारी व वर्तमान में माध्यमिक विद्यालय सिंहनिवास के प्रधानाध्यापक डॉ. प्रदीप भार्गव के युवा होनहार बेटे प्रांशुल भार्गव की बुधवार-गुरूवार की दरम्यानी रात हृदयाघात से दुखद निधन हो गया। प्रांशुल एमडीए करने के बाद ख्यातिनाम कंपनी में जॉब कर रहे थे और वर्तमान में वर्क फ्रोम होम के तहत अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया जाता है कि प्रांशुल बुधवार की शाम अपना काम पूरा करने के बाद सो गए, लेकिन देर रात करीब 1 बजे उन्हें अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे उससे पहले ही प्रांशुल की मौत हो चुकी थी। गुरूवार की सुबह शिक्षक भार्गव के युवा होनहार बेटे की मौत की खबर जैसे ही सामने आई, न केवल शिक्षा विभाग, बल्कि पूरे शहर में माहौल गमगीन हो गया। दोपहर में उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया। इस दुखद घटना पर जिले के विभिन्न कर्मचारी, शिक्षक संगठनों के अलावा राजनैतिक दल के पदाधिकारियों व वरिष्ठजनों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit