Breaking Ticker

भाजपा नगर मंडल शिवपुरी का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न


शिवपुरी। आज भाजपा नगर मंडल शिवपुरी का मंडल प्रशिक्षण बर्ग संपन्न हुआ जिसमें प्रशिक्षण वर्ग में प्रमुख तीन सत्र क्रमवार रखे गए जिसमें उद्धघाटन सत्र संपन्न हुआ। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी द्वारा दिया गया तत्पश्चात प्रथम सत्र में जिसमें मुख्यवक्ता पूर्व विधायक माखन लाल राठौर द्वारा जिसमे पार्टी के प्रति कार्यकर्ता का महत्व पर ध्यानाकर्षण किया एवं द्वितीय सत्र के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया जिसमें पार्टी के लिए समर्पित पितृ पुरुषों को हमें याद करना चाहिए इस बिंदु पर ध्यान आकर्षण किया गया एवं अंतिम सत्र वरिष्ठ नेता धैर्यवर्धन शर्मा द्वारा अपने पार्टी के देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं जिन ने कोरोना काल में सेवा कार्य के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं अंतिम समापन सत्र पूर्व नपा. उपाध्यक्ष भानू दुबे द्वारा समस्त कार्यकर्ता हर चुनाव को चुनौती के रूप में लें इसको ध्यान में रखकर हमें कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन नवनीत सेन द्वारा किया एवं प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित आभार प्रदर्शन संदीप भार्गव द्वारा किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, माखनलाल राठौर, तेजमल सांखला, सोनू बिरथरे, भानू दुबे, जंडेल सिंह गुर्जर, मुन्नालाल कुशवाह, मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी सहित एक सैकड़ा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit