पुलिस अधीक्षक चंदेल, डीन डॉ. निगम, पूर्व प्रांतपाल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में संस्था के सदस्यों ने की भागीदारी
शिवपुरी। लायंस क्लब शिवपुरी सेंट्रल द्वारा वृहद स्तर पर मेडीकल कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर लायंस पार्क की शुरूआत की गई है। क्लब के इस वर्ष के अभियान 'सांसें हो रही कम आओ पेड़ लगाएं हमÓ और राज्य शासन के अंकुर अभियान से प्रेरणा लेते हुए लायंस क्लब सेंट्रल द्वारा मेडीकल कॉलेज परिसर में विशाल पौधारोपण कार्यक्रम कर भविष्य में तैयार किए जाने वाले लायंस पार्क की शुरूआत कर दी है। इस पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान करीब 110 पौधे रोपे गए जिसमें नीम, बरगद, पीपल, अशोक, गुलमोहर, करम्ब, एलस्टोनिया, गुडहल, चंपा, बेलपत्र आदि के पौधे लगाए गए। संस्था के अध्यक्ष लायन विनोद शर्मा व सचिव लायन संधाशु भार्गव (हैप्पी) ने जानकारी देते हुए बताया कि भविष्य में एक जागिंग ट्रेक व मरीजों के परिजनों हेतु बैंच आदि की स्थापना का भी प्रयास किया जाएगा ताकि वह इस छायादार परिसर में विश्राम कर सकें।
पौधारोपण कार्यक्रम में शिवपुरी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, मेडीकल कॉलेज के डीन डॉ. अक्षय निगम, एडीएम उमेश शुक्ला, एसडीएम अरविंद वाजपेयी, तहसीलदार, आरआई आदि ने अपने हाथों से एक-एक पौधा लगाकर प्रोत्साहित करते हुए पौधारोपण कार्यक्रम की सराहना की। वहीं कार्यक्रम में लायंस परिवार के सदस्यों ने भी बढ़चढ़कर सहयोग किया जिसमें पूर्व प्रांतपाल लायन अशोक ठाकुर, लायन डॉ. एसके पुराणिक, डॉ. एचपी जैन, डॉ. डीके बंसल, डॉ. रत्नेश जैन, डॉ. भगवत बंसल, डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता, जेके जैन, , लायन संजय गौतम, भारत त्रिवेदी, पवन सिंघल, एसएन उपाध्याय, राजेन्द्र अग्रवाल, कपिल सहगल, संजीव ढींगरा, विनय शर्मा, रजीव भाटिया, सुधांशु, दुष्यंत दुबे, मृणाल सुबेकर, संजीव गुप्ता, कमल गर्ग, शिवम अग्रवाल, वहीं महिलाओं में विभा रघुवंशी, रेखा गौतम, उमा उपाध्याय, डॉ. शिल्पा सुपेकर, सुरभि दहुबे, प्रियंवदा भार्गव, रश्मि शर्मा आदि शामिल हैं। कार्यक्रम के अंत में लायन अध्यक्ष व सचिव ने सभी उपस्थित हुए अधिकारियों व लायंस साथियों का आभार प्रकट करते हुए डीन अक्षय निगम, डॉ. मानबहादुर, डॉ. वर्मा एवं मेडीकल कॉलेज स्टाफ का विशेष आभार प्रकट किया जिन्होंने हमें यह खूबसूरत परिसर उपलब्ध कराया जिस पर भविष्य में एक सुंदर लायंस पार्क स्थापना की परिकल्पना साकार की गई। रिमझिम फुहारों के बीच स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।







