मंत्री राठखेड़ा ने लिया गुरुजी डॉ. गौर से आशीर्वाद
0
8:20 pm
शिवपुरी। मप्र शासन के पीडब्ल्यूडी मंत्री सुरेश राठखेड़ा ने गत रोज वल्र्ड स्प्रीचुअल फाउंडेशन( विश्व आध्यात्मिक संस्थान) के मुख्य संरक्षक एवं आध्यात्मिक संत डॉ रघुवीरसिंह गौर (गुरुजी)के यहाँ पहुंचकर आध्यात्मिक चर्चा की एवं गुरुजी से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंत्री राठखेड़ा ने डॉ गौर द्वारा फाउंडेशन के माध्यम से कोविड 19 महामारी के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के जाने के उदेश्य से ग्रामीण बस्तियों में बांटी जा रही सामग्री का अवलोकन कर उक्त कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की। मंत्री ने कहा कि इस महामारी के दौर में इस प्रकार के कार्य विशेष उपयोगी साबित हो रहे हैं और हमें ऐसे कार्यक्रमों से प्रेरणा मिलती है। उल्लेखनीय है कि महामारी के भीषण दौर में संस्थान के माध्यम से जिले भर की पिछड़ी व आदिवासी बस्तियों में जाकर सेनेटाइजऱ,साबुन व मास्क के पैकेट वितरित करने के साथ साथ ज़रूरतमंदों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है। गुरुजी डॉ गौर ने मंत्री राठखेड़ा को ग्रामीण परिवेश से निकलकर प्रदेश के विकास की मुख्यधारा से जुडऩे पर आशीर्वाद और चहुँमुखी विकास के लिए शुभकामनाएं दीं। राठखेड़ा गुरुजी से मिलने के लिए विशेष रूप से शिवपुरी पहुंचे थे। इस अवसर पर डॉ डी के सिरोठिया,रामप्रकाश गुप्ता,राजेन्द्र पिपलौदा,रमेश बंजारा,सुनील रजक, अजयराज सक्सेना सहित कई गणमान्य नागरिक, मीडियाकर्मी व समाजसेवी भी उपस्थित रहे।
Tags







