किल ड्रग्स अभियान के तहत कार्यवाही को दिया अंजाम
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी प्रवीण कुमार भूरिया के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ मादक पदार्थ स्मैक/गांजा आदि के विरुद्ध चलाए जा रहे किल ड्रग्स अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए थाना देहात पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ के साथ एक एवं मादक पदार्थों का नशा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
रविवार को थाना प्रभारी देहात सुनील खेमरिया को सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्टेडियम तिराहा जाधव सागर के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा अपने साथ लेकर आ रहा है, उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी देहता द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश हेतु रवाना किया, पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर दबिश दी तो दबिश के दौरान मुखबिर के बताए हुलिए का एक व्यक्ति आता दिखा, जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति का पीछा कर उसे दबोचकर उसके कब्जे से कुल 1 किलो 118 ग्राम गांजा कीमत करीबन 11000 रू का विधिवत जप्त किया गया, बाद आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/20 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसी क्रम में थाना प्रभारी देहात के दिशा निर्देशन में पुलिस टीमों द्वारा मुखबिर सूचना पर चार अलग-अलग स्थानों से चार आरोपियों को मादक पदार्थों का नशा करते हुए दबोचा गया।






