शिवपुरी। बैराड़ थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति वरोद रोड घाटी के नीचे बैराड में कोई घटना घटित करने की नियत से अवैध हथियार लिए घूम रहा है, सूचना पर से थाना प्रभारी बैराड़ श्री चौहान द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश हेतु रवाना किया, दबिश के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी जो 315 बोर का देशी कट्टा मय दो जिंदा राउण्ड के रखे मिला, जिससे हथियार लाईसेंस के संबंध में पूछताछ की तो न होना बताया, जिस पर से पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से 12 बोर का देशी कट्टा मय दो जिंदा राउण्ड विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077






