शिवपुरी। थाना प्रभारी देहात निरी. सुनील खेमरिया को थाना क्षेत्र में सट्टा संचालित होने की सूचना प्राप्त हुई, थाना प्रभारी देहात ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर सूचना पर रवाना किया। पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आईटीआई मठ के पास एवं राजपुरा रोड शिवपुरी के पास से एक-एक आरोपी को सट्टा संचालित करते हुए दबोचकर उनके कब्जे से सट्टा सामग्री एवं 680 रू की नगदी विधिवत जप्त की गई।
इसी क्रम में कार्यवाही करते हुये सतनबाड़ा थाना प्रभारी अरविंद छारी मुखबिर की सूचना पर से डेंम के रास्ते मंदिर के पास से एक आरोपी को को सट्टा खिलाते हुये उसके पास से सट्टा सामाग्री एवं नगदी 340 रु. जप्त कर गिरफ्तार किया गया।






