45 दिन तक चलने वाली वर्कशाप के रजिस्ट्रेशन प्रारंभ
शिवपुरी। विश्व सहित भारत में आई कोरोना महामारी ने सभी वर्गों को प्रभावित किया है, वहीं इससे पूरी तरह ठप्प हो गई जिसका बच्चों पर व्यापक असर देखने को मिला है। विगत एक वर्ष की बात करें तो कोरोना महामारी के चलते देशभर के सभी स्कूल बंद है जिससे बच्चे स्कूल में आयोजित होने वाली सभी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों से वंचित हैं। बच्चों के अंदर विगत एक वर्ष में आई निराशा व आलस्य को दूर करने व उनके व्यक्तित्व को निखारने तथा स्मार्ट बनाने के लिये देश के प्रतिष्ठित दून पब्लिक स्कूल नई दिल्ली की शिवपुरी शाखा में ऊर्जा मल्टीपल इंटेलीजेंस वर्कशाप का आयोजन किया जा रहा है। दून पब्लिक स्कूल की संचालिका श्रीमती डॉ. खुशी खान ने जानकारी देते हुए बताया कि ऊर्जा 2021 वर्कशॉप में नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के बच्चों को कम्प्यूटर, अवाकस, इंग्लिश स्पीकिंग, आर्ट ऑफ लीविंग, सांइस, आर्ट ऑफ स्मार्टनेस, आर्टिस्टिक हैण्ड जैसी सात विधाओं में प्रैक्टीकल ज्ञान प्रदान किया जायेगा व बच्चों को पुन: स्कूल से जोडऩे का कार्य किया जायेगा। ये वर्कशाप दिनांक 5 अप्रैल से प्रांरभ हो रही है जो कुल 45 दिन तक चलेगी जिसके रजिस्ट्रेशन प्रांरभ हो चुके है। इच्छुक माता-पिता दून पब्लिक स्कूल के सिटी ऑफिस, रेडिऐन्ट कॉलेज के पास महल रोड शिवपुरी या कैम्पस- न्यू रेडिऐन्ट आई.टी.आई के पास सीआरपीएफ कैम्पस रोड शिवपुरी से प्राप्त कर सकते है, साथ ही मोबा.न.- 9425784575, 7649809711 पर संपर्क कर सकते है। बच्चों को स्कूल लाने व ले जाने हेतु बस सुविधा भी रखी गयी है।







