Breaking Ticker

केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे ने ली भाजपा मंडल के पालक, संयोजक और बूथ अध्यक्षों की बैठक


कहा- आप सभी बूथ स्तर पर करें कार्य और जनता के बीच जाकर भाजपा की योजनाओं को बताएं

शिवपुरी। अपने एक दिवसीय प्रवास पर शिवपुरी आई केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा आज होटल पीएस होटल में भाजपा नगर मंडल शिवपुरी एवं पुरानी शिवपुरी मंडल के पालक, संयोजक एवं बूथ अध्यक्षों की बैठक ली। बैठक में यशोधरा राजे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी और केपी परमार द्वारा पुष्प हार से यशोधरा राजे सिंधिया का स्वागत किया। यशोधरा राजे ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप बूथ स्तर पर दृढ़ता के साथ कार्य करें और जनता के बीच में भाजपा सरकार की योजनाओं को बताएं। इसके अलावा भाजपा द्वारा जो विकास कार्य किए जा रहे हैं उन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पुरानी शिवपुरी नगर मंडल अध्यक्ष केपी परमार मौजूद रहे, वहीं बैठक में सैंकड़ों की संख्या में मंडल के कार्यकर्तागण मौजूद रहे। 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit