Breaking Ticker

खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का भाजपा नेता अशोक ठाकुर ने किया जोशीला स्वागत


शिवपुरी। एक दिवसीय शिवपुरी प्रवास पर स्थानीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया का भाजपा नेता एवं जनपद उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर (संचालक शिवपुरी पब्लिक स्कूल) ने अपनी टीम के साथ हार-फूल मालाओं से जोशीला स्वागत किया। श्रीमंत सिंधिया अपने एक दिवसीय कार्यक्रम को लेकर शिवपुरी आई थीं जहां उनके स्वागत का क्रम जिले की सीमा में बदरवास से शुरू हो गया और जगह-जगह उनका समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इसी दौरान जब उनका काफिला शिवपुरी से पहले वन चौकी फतेहपुर मार्ग पर आया तो पूर्व से स्वागत की बेला में खड़े भाजपा नेता अशोक ठाकुर ने सपत्निक किरण ठाकुर सहित स्कूल की प्राचार्य कीर्ति गाला, सुनील तिवारी वह अन्य स्टाफ के साथ गर्मजोशी से यशोधरा राजे सिंधिया का स्वागत किया। इसके अलावा अन्य स्वागत करने वालों में वरिष्ठ भाजपा उपाध्यक्ष तेजमल सांखला, अशोक कोचेटा, मुकेश जैन पत्रकार, पूर्व नपा अध्यक्ष रिशिका अष्ठाना, भाजपा नेता अनुराग अष्ठाना सहित बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता स्वागत की इस बेला में मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit